शिक्षा में उत्कृष्ट नवाचार के लिए मध्य प्रदेश के शिक्षक/शिक्षिका टीचर आइकन अवार्ड से रुड़की(हरिद्वार) में हुए सम्मानित

रूड़की।(रविवार) शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण एवं उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह–2026 के अवसर पर विभिन्न शिक्षक/शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। समारोह शैफील्ड स्कूल, पीरानकलियर, रूड़की में आयोजित हुआ।
समारोह में आ. रीना पटले (मां.शि.)शास.हाई स्कूल ऐरमा कुरई,जिला- सिवनी, म.प्र., श्री अनिल राजपूत (मा.शि.) शास हाई स्कूल ऐरमा , कुरई, श्रीमती रिंकू दाबड(प्रा.शि.) प्राथमिक शाला डहेरिया जिला धार ,को टीचर आइकॉन अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उद्घोष : शिक्षा का नया सवेरा (प्रकल्प—डॉ. यादवेन्द्रनाथ मैमोरियल ट्रस्ट, रूड़की) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में मूल्य आधारित शिक्षा एवं शिक्षकों की बदलती भूमिका” रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दद्दन मिश्रा (पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शैफील्ड स्कूल इंडिया ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय संजय वत्स (कार्यक्रम संयोजक) द्वारा किया गया।
वक्ताओं ने शिक्षकों के नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी युग में भी शिक्षक की भूमिका समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रेषक
रीना पटले, शिक्षिका
जिला – सिवनी म.प्र.












