
कब आओगे मोहन अखियां तरस रही है
दरश को तेरे ये कब से बरस रही है
कहीं भूला तो ना दिया अपनी प्रियसी राधा को
मिलों एक बार गुजारिश कर रही है
गये हो जब से कही चैन नहीं आता है
बिन तेरे कुछ ओर ना मुझे भाता है
नदियां , ताल तलैया, वृंदावन की गलियां
गोकुल का आंगन सब तुझे बुलाता है
ग्वाल बाल ,गईया ,बछिया सब राह तेरी तकते हैं
कब आयेगा श्याम यही माला जपते हैं
माखन चोरी को राह तेरी गोपियां देखें
अब तो माखन भी छींके में नहीं रखती
कब आओगे मोहन बस तुम्हें ही बुलाती है
प्रिया काम्बोज प्रिया












