Uncategorized
Trending

गणतंत्र दिवस मनाने केबाद

जिन भावों को धर कर मन में, उत्सव ख़ूब मनाया है
जिन भावों को राष्ट्रगान में, मिलकर हमने गाया है
जिन भावों से भारत माँ की, जय जयकार लगाई थी
जिन भावों से….. अमर शहीदों की कुर्बानी गाई थी
एक निवेदन उन भावों को, निशदिन जिन्दा रखना तुम।
हरपल अपने दिल में यारों, अमर तिरंगा रखना तुम।।

अब से भूल नहीं जाना तुम, अपना देश महान है
अब से भूल नहीं जाना तुम, ये अपनी पहचान है
अब से भूल नहीं जाना तुम,देशधर्म की बातों को
अब से भूल नहीं जाना तुम, धरती मां से नातों को
राष्ट्रभक्ति को प्रतिपल “चंचल”, दिल में जिन्दा रखना तुम।
हरपल अपने दिल में यारों, अमर तिरंगा रखना तुम।।

भोले नेमा चंचल

जय_हिन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *