Uncategorized
Trending

मूर्खता दिवस

मूर्खता जीवन का कोढ़ है ,
मानव को करता भ्रष्ट है ‌।
मूर्खता भरे इस जीवन में ,
हो जाता बहुत कष्ट है ।।
एक अप्रैल है मूर्ख दिवस ,
बनो मूर्ख बनाओ मूर्ख ।
मूर्खता दिवस है आया ,
कोई मूर्ख तो कोई धूर्त ।।
नौ को तुम छ: पढ़ाओ ,
छ: को पढ़ाओ तुम नौ ।
जौ को तुम गेहूॅ बताओ ,
गेहूॅं को बताओ तुम जौ ।।
भारत का मूर्खता धूर्तता ,
बहुत पुराना होता खेल ।
समझनेवाले समझ रहे ,
शेष बेंचते रहें निज तेल ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *