Uncategorized
Trending

बढती मंहगाई की मार,सोती रही यूं सरकार।।

मध्य एशिया में यूं संकट बढा,
एपस्टिन फाईल में नाम चला।
यूएसए से टैरिफ विवाद बढा।
सरकार को संकट का पता लगा।।

हैडिंग मैनेजमेंट का काम किया,
गौल्ड खरिदने का प्रयास किया।
रूस से सस्ते तेल का त्याग किया,
वेनेजुएला से मंहगा तेल लिया।।

पहले बस चुनावों पर ध्यान दिया,
ना तेल स्टोरेज का ख्याल किया।
जब तेल,गैस का आना कम हुआ,
ना सरकार ने कोई प्लान बनाया।।

आज भी रूपया गिरता जा रहा,
शतक कि ओर वो आगे बढ रहा।
आमजन का भी बजट बिगड़ रहा,
ना सरकार का प्लान सफल हो रहा।।

प्रेस स्वतंंत्रता के सुचकांक मे,
आज सौ को पार कर गये हम,
विश्व का नेतृत्व नही कर पा रहे,
आज पाक से तुलना कर रहे हम।।

आज सलाह दे रही है सरकार,
तेल,गैस की बचत करे अवाम।
अवाम पर बढती मंहगाई की मार,
क्या अबतक सो रही थी सरकार।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *