Uncategorized
Trending

संस्कारधानी जबलपुर की प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ’सशक्त हस्ताक्षर’ का चतुर्थ वार्षिकोत्सव “कला वीथिका” में बड़ी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

संस्कारधानी जबलपुर की प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ’सशक्त हस्ताक्षर’ का चतुर्थ वार्षिकोत्सव “कला वीथिका” में बड़ी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक श्री गणेश श्रीवास्तव ’प्यासा’ जी के द्वारा अतिथियों के अभिनंदन से किया गया।
प्रथम चरण में देश के कोने कोने से आए राष्ट्रीय कवियों एवं कवित्रियों ने मनोहारी कविता पाठ कर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया एवं दूसरे चरण में स्मारिका विमोचन एवं साहित्यकारों का सम्मान समारोह हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी साहू ’सुधा’,आचार्य डॉ.श्री हरिशंकर दुबे,डॉ. अन्नपूर्णा तिवारी ’अनु’,आनंद ज्योति पाठक,राजेश पाठक ’प्रवीण’,डॉ.कुमकुम शुक्ला,डॉ.मृदुल तिवारी एवं श्री यशोवर्धन पाठक जी की गरिमामई उपस्थिति रही।
इस सुअवसर पर वरुण, महाराष्ट्र की श्रेष्ठ एवं अतिसक्रिय साहित्यकारा अनुजा दुबे ’पूजा’ जी को शॉल,अंगवस्त्र,कलम श्री,सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर “हिंदी भारती रत्न सम्मान-2026” एवं “सशक्त साहित्य सेवा सम्मान -2026” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आपने ’माँ के सम्मान’ में और ’बचपन’ पर आधारित रचनाओं द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी,जिसे उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रोताओं द्वारा बहुत सराहा गया।
अनुजा दुबे ’पूजा’ जी की रचनाएं देश के प्रसिद्ध समाचार पत्र,पत्रिका एवं ई पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहतीं हैं।आप राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य के क्षेत्र में कई बार सम्मानित हो चुकीं हैं। ’गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के लिए भी कई बार आपकी रचनाओं का चयन हुआ है।आप कई गरिमामय एवं प्रख्यात साहित्यिक संस्थाओं से जुड़कर समाज एवं साहित्य की सेवा में निरंतर संलग्न हैं।
आपने इस सम्मान के लिए आदरणीय श्री गणेश श्रीवास्तव ’प्यासा’ जी,आ.श्री संगम त्रिपाठी जी एवं सशक्त हस्ताक्षर मंच का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
अनुजा दुबे जी को इस महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त करने के उपरांत उनके परिजनों,मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *