Uncategorized
Trending

टीवी, सोसल मीडिया : अच्छाइयाँ व बुराइयाँ

जब सोशल मीडिया सकारात्मक
भूमिका अदा करता है तब किसी भी
व्यक्ति, संस्था, समाज व देश को
सब तरह से समृद्ध बनाया जाता है।

विकासात्मक कार्य होते हैं जिनसे
लोकतंत्र को समृद्ध बनाया जाता है,
देश की एकता, अखंडता व समता
मूलक भाओं का भी विकास होता है।

लोकप्रियता के प्रसार में सोसल
मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है,
जहां व्यक्ति स्वयं को, अपने उत्पाद
को ज्यादा लोकप्रिय बना सकता है।

फिल्मों के ट्रेलर, टीवी सीरीयल व
अन्य भिन्न भिन्न प्रोग्राम का प्रसारण
सोसल मीडिया के माध्यम से अब
बहुत ही आसानी किया जा रहा है।

वीडियो तथा ऑडियो चैट भी सोशल
मीडिया के माध्यम से सुगम हुई है,
फेसबुक, व्हॉट्सऐप, टेलीग्राम व
इंस्टाग्राम कुछ प्रमुख प्लेटफॉर्म हैं।

सोशल मीडिया जहां सकारात्मक
भूमिका अदा करता है वहीं कुछ लोग
इसका गलत उपयोग भी करते हैं,
ग़लत सूचना से भ्रम फैलाते रहते हैं।

सोशल मीडिया का गलत तरीके से
उपयोग कर ऐसे लोग दुर्भावनाएं व
अफ़वाहें फैलाकर लोगों व समाज
को भी बांटने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक,
नकारात्मक सूचना साझा होती है
आदित्य जिससे जन मानस पर
भ्रामक व प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *