
विश्व समुदाय के हम साथ चलते है,
मानवता की राह पर आगे बढते है।
लेकर संकल्प आंतकवाद मिटाने का,
आंंतकवाद विरोधी दिवस मनाते है।।
कुछ सपोले पलते हिमगिरी के पार भी,
जो यूंं डसते रहते मानवता को आज भी।
कोई भी जाति,धर्म ना ही इनका होता,
दशहत फैलाना ही है इनका काम भी।।
आओ मिलकर हमसब वार करे,
कुछ हम चिंतन और विचार करे।
जो परदे के पिछे इनका पोषण करते,
हम उनकी जडो़ पर सीधे प्रहार करे।।
आज हमारे हिंद वीर हुँकार भरे,
उनके अड्डों को समूल नष्ट करे।
वो चढकर दुश्मन की छाती पर,
उनके सीने पर सीधे वो प्रहार करे।।
आंतकी दोहरी नीति ना स्वीकार करे,
हम नित मानवता की यूं हिफा़जत करे।
हम सभी इन आंतक के पनाहगारों पर,
मन्नू आज घर में घुसकर प्रहार कर
मुन्ना राम मेघवाल ।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।












