
आओ हम सब यह ऐलान करे,
काॅकरोच जनता पार्टी जाॅईन करे।
राजनीति में हम अपने कदम धरे,
सीधे सिंहासन पर हम यूंं वार करे।।
माननीय ने जो भी शब्द कहे,
वो यूवा को यूंं आघात करे।
काॅकरोच जब साथ आ गए,
सीजेपी का नव निर्माण करे।।
नीट के पैपर आउट हो रहे,
ओएसएम से घोटाले हो रहे।
भ्रष्टाचार के ऐसे खेल हो रहे,
यूवा सड़क पर लाठी खा रहे।।
ना ही समय पर न्याय की आश है,
यूवा में बढ रहा आज आक्रोश है।
उनका यह एक सांकेतिक प्रयास है,
सीजेपी तुफाँन का नव आगाज है।।
1.4 करोड़ यूं फोलोवर्स बढ गये,
सरकार ने एक्स एकाउंट बैन किये।
मिडिया घराने तो भयभीत हो गये,
वो सोशल मिडिया से आगे बढ गये।।
यूवा राष्ट्रीय समीति का गठन करे,
अपनी राजनीति का आगाज करे।
सीधे तानाशाही पर हम हुँँकार भरे,
फिर वोट चोरी पर सब प्रहार करे।।
अवाम की आवाज बुलंंद करे,
हम लोकतंंत्र की यूं रक्षा करे।
वो मिलकर जेन जी संघर्ष करे,
बेरोजगारी का वो समाधान करे।।
मुन्ना राम मेघवाल ।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।












