Uncategorized
Trending

शिक्षक

सभ्य समाज में बदलाव
बच्चों की पढ़ाई में बदलाव
व्यक्तियों के चरित्र में बदलाव
सभी विचार में बदलाव
शिक्षक के द्वारा साध्य होता।

डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्ण जन्म दिन
अध्यापकों केलिए बढ़िया शुभ दिन
धूम धाम से मनाता पवित्र पर्व दिन
इसे गुरु को सम्मान करना श्रेष्ठ दिन
शिक्षक सबकी आदर्श होना है।

ज्ञान विज्ञान को समझाता है
शास्त्रों से विषय बताता है
ऊंच नीच भेद को मिटाता है
अच्छी आदत सिखाती है
ये शिक्षक के द्वारा सफल होता।

संघ में कुंभवनाएं दूर करता है
अनपढ़ व्यक्तियों में सचेत लाता है
जीवन गमन में उपाय बताता है
आगे बढ़ने केलिए प्रेरणा देता है
शिक्षक प्रभू के समान होता है।

जीवन में सही मार्ग दिखाता है
आत्म विश्वास को बढ़ जाता है
नैतिक विषय के बारे में बताता है
किसी उलझन को सुधार करता है
जीवन में शिक्षक अमुल्य रत्न है।

शिक्षक से मिला ज्ञान अद्वितीय है
शिक्षक से मिला शक्ति बेमिसाल है
शिक्षक से मिला भक्ति निरमल है
शिक्षक से मिला विवेक अपार है
जीवन में शिक्षक के रूप मोती है।

श्रीनिवास एन, आंध्रप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *