
अगर मै फिर से शुरू करूँ, नयी जिंदगी संग तेरे ?
तो बोलो,साथ दोगी ना इसबार तुम मेरे ?
बीते दिनों की बातें भुलाकर, हमदोनों ही साथ आएँ
फिर से एक नयी जिंदगी शुरू कर एक दुजे को अपनाएं ।
जहाँ मै नही बल्कि हम दोनों का ही होगा समभाव
हमारे बीच किसी अन्य जन का नहीं रहेगा प्रभाव ।
हम दोनों ही मिलकर,हर एक सुख -दुख को बाँट लेंगे ,
कसम से,हमारे ये नयी जिंदगी मे अन्य का ना सुनेंगे ।
हाँ कह दो ना तुम एकबार ,मुझे तेरे ही संग है अब रहना
अगर मै फिर से शुरू करूँ तो,तुम भी साथ मेरा देना ।
चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड












