Uncategorized
Trending

विषय – मोमबत्ती
विधा- कविता
शीर्षक- प्रकाश की ज्योति
मेरा नाम है मोमबत्ती,
मैं ही हूँ प्रकाश की ज्योति l
मैं धीरे- धीरे जलती हूँ,
पर अंधेरे को दूर में करती हूँ ll
मैं मोमबत्ती हूँ, मैं मोमबत्ती हूँ…
स्वयं को जलाकर संसार में,
उजियारा मैं फैलाती हूँ l
अंधेरे से डरना कैसे,
संदेश यह मैं सदा देती हूँ ll
मैं मोमबत्ती हूँ, मैं मोमबत्ती हूँ…
निरन्तर स्वयं को जलाकर,
अंधेरे को नष्ट में करती हूँ l
गिरता है जब मोम पिघलकर,
त्याग की मूरत बन जाती हूँ ll
मैं मोमबत्ती हूँ, मैं मोमबत्ती हूँ…
मत समझो मुझको छोटा,
मैं जीवन ज्योति कहालाती हूँ l
हवा के हर झोंके से लड़कर,
जग को रोशन कर जाती हूँ ll
मैं मोमबत्ती हूँ, मैं मोमबत्ती हूँ…
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
(माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, ब्लॉक कुरई,
जिला सिवनी म. प्र.
पिन कोड 480771












