Uncategorized
Trending
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के तत्वावधान में नि:शुल्क शरबत वितरण का आयोजन।

भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
इटावा संवाददाता
भारत विकास परिषद की समर्पण शाखा के बैनर तले शहर जसवंतनगर में आज सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से गंगा दशहरा के पावन पर्व पर धर्मेंद्र सोनी की दुकान के पास नि’शुल्क शरबत वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, सचिव गुंजन सक्सेना, कोषाध्यक्ष गौरव बाबू चीनी वाले, गतिविधि संयोजक अंकुर वर्मा, अशोक कुमार माथुर, सत्यनारायण संखवार नगर पालिका अध्यक्ष जसवंतनगर धर्मेंद्र कुमार सोनी, उमाकांत श्रीवास्तव, भगवान दास शर्मा “प्रशांत”, सौरभ वर्मा, अमित वर्मा, विपन कुमार कश्यप आदि ने इस पुनीत कार्य में सहयोग किया।












