Uncategorized
Trending

भरोसे की दुनियाँ

वक्त का एक जबरदस्त कहर है
जिल्लत का कडवा जहर है
जीना है तो पीना ही पड़ेगा
ये दंश भी अब सहना पड़ेगा

वक्त का सितम है
साथ सिर्फ गम है
गिले नही किसी से खफा सारी दुनियाँ है
चाहा नहीं कुछ किसी से रिश्तों मे फिर भी दूरियाँ है

अपने ही अपनो से भाग रहे है
दिन रात एक अनहोनी मे जाग रहे है
घर की चार दीवारी अब बेजान हो गयी
क्या कहे कि जिंदगी दूसरों की मेहरबान हो गयी

इतना जले कि राख हो गये
एतबार करके बरबाद हो गये
नफरतों से मन अब ज़हर हो गया
प्रेम की आस मे खंडहर सारा शहर हो गया

वीरान उजड़ी दुनियाँ मे इंसान ही जानवर हो गया
निगलने को बेताब एक दूजे को बदस्तूर हो गया
गैरीयत अब दुनियाँ मे रहने का ईमान हो गया
भरोसा अब किस्से कहानियों की पहचान रह गया

खुदगर्ज़ी के आगे इंसान बेबस हो गया
हर रिश्तों पर भारी उसका सुकून हो गया
फ़र्ज़ ईमान सब सरे बाजार कौड़ियों मे बिक गये
बड़े दिलवालों के दिल अब छोटे हो गये


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *