
बेंगलुरु, 29 मई 2026।
एस.एच.एम.वी. फाउंडेशन (पंजीकृत, भारत सरकार) द्वारा कला, संस्कृति एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कृष्णकांत भट्ट, बेंगलुरु को प्रतिष्ठित ‘कला सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में डॉ. भट्ट की साहित्यिक साधना, सांस्कृतिक चेतना तथा समाज के प्रति समर्पित सेवाओं की सराहना की गई। संस्था ने उनके द्वारा भारतीय संस्कृति, साहित्य एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर एस.एच.एम.वी. फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने कहा कि डॉ. कृष्णकांत भट्ट जैसे साहित्यकार समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका ज्ञान, अनुभव एवं साहित्यिक योगदान नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करता है।
फाउंडेशन ने डॉ. भट्ट के उज्ज्वल, सफल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर साहित्य-सृजन और समाज सेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
डॉ. कृष्णकांत भट्ट का सम्मान भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति के प्रति उनके समर्पण का गौरवपूर्ण सम्मान है।
– विशेष संवाददाता
एस.एच.एम.वी. फाउंडेशन, हैदराबाद
संस्थापक: डॉ. गुंडाल विजय कुमार











