Uncategorized
Trending

दो जून की रोटी

दो जून की रोटी,
बड़ी मुश्किल से है आई।
कड़ी मेहनत की पिता ने,
थककर भी न ली अंगड़ाई।

खून पसीना बहाकर ,
जोड़ा पाई- पाई,
दो जून की रोटी के लिए,
हालातों से की लड़ाई।

परिवार का करने पोषण,
मां ने बड़ी हिम्मत दिखाई
चूल्हा में आग जलाकर,
खुशी- खुशी रोटी पकाई।

ख़ुद भूखी रहकर,
सबको भर पेट खिलाई।
किस्मत से मिलती है दो जून की रोटी,
इसका मोल समझ लो मेरे भाई।।

ममता साहू कांकेर छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *