Uncategorized
Trending

मेरी प्यारी लाडो रानी

प्यारी सलोनी मेरी लाडो रानी
नन्हें -नन्हें पांव से चलती मस्तानी
तेरी प्यारी मुस्कान मनभावन लाडो रानी
नीले फ्रॉक में खूब फबती लाडो रानी
फ्रॉक में नन्हें -नन्हें नीले गुलाब
जैसे नी नीली गुलाबों ने पा लिया खिताब
प्यारी भोली सूरत, चांद की मूरत लाडो रानी
अपने ख्वाबों को सजाने चली लाडो रानी
पीठ पर थैले में ले चली डांगी लाडो रानी
हाथों में नीला गुलदस्ता लिए मस्त
चाल चलती जाती लाडो रानी
मम्मी-पापा पापा की दुलारी लाडो रानी
दादा- दादी की नीली परी लाडो रानी
नाना जी- नानी की बगिया की कली लाडो रानी
भैया दीदी की चहेती लाडो रानी
नीला रंग है खूब भाता लाडो रानी
मुख हंसता कमल- सा लाडो रानी
खूब सैर करती लाडो रानी

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *