
हमको मौका अगर जो मिला?
प्रेम,शांति का पुष्प देंगे, खिला
जग मे रहते है,लोग जितने
बातें उनसबो से है,यही कहने
कि,घृणा,लोभ,अहम् मिटाओ
प्रेम,शांति , त्याग को अपनाओ
सारे लोग ईश्वर के ही है संतान
क्यों लेते हो,एक दुजे का जान?
जमीन जायदाद हड़पने के वास्ते,
अपने,अपने को क्यों हो मारते?
कुछ दिनों की यो ,तु यहाँ है मेहमान ,
फिर क्यों रहते हो,इतनी परेशान?
सबसे पहले मैल,मन का मिटाये
कुत्सित विचारो को, दिल से हटायें
सुविचार मन मे सदा हमसब लाये,
भला जिससे जग मे सबका हो पाये।
ऐसे ही भाव को लेकर निकलेगे,
जग मे ऐसा ही संदेश सुनायेंगे ,
ताकि सबो के मन बदल पायेंगे
हमको मौका अगर जो मिला तो ऐसा ही जग बनायेंगे
चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड













