आओ सुनाएं बापू जी की अमर कहानी
2 अक्टूबर को जन्म लिए इनकी है अमिट कहानी
देश को गौरवान्वित किया भारत के लाल ने
सबको अहिंसा का पाठ पढ़ाया
राष्ट्रपिता वो कहलाए
‘सत्य अहिंसा को अपनाओ’ यहीं उन्होंने संदेश दिया
सत्य के मार्ग को अपनाओगे तो ही होगी देश की भलाई
इसके दम पर गांधी जी ने
अंग्रेजों की फौज भगाई
राष्ट्रपिता तुम कहलाते हो
सभी प्यार से कहते हैं बाबू
हम सब तेरी संतान है तुम हो हमारे प्यारे बापू
‘सादा जीवन उच्च विचार’तुम्हारा नहीं कोई अभिमान
खादी की धोती और कुर्ता व टोपी पहने
वाह रे बापू! तेरी गजब की शान
एक लाठी के दम पर तुमने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए
भारत माता को अंग्रेजों से आजाद कराया
देश की शान को बढ़ाया और बचाया
वाह रे बापू! आप देश की मिसाल बन गए
आप को शत-शत नमन!!
डॉ मीना कुमारी परिहार













