Uncategorized
Trending

मां की महिमा

नो महिने मां ने गर्भ में रख कर काया का निर्माण किया

खेल रचें है सब हमने मां की गोद में मां से दुध पान किया

बचपन में जब जी भरकर के ममता लुटाती है वो मां है

मां को पाया जो हमने,
जीवन को हमने धन्य किया

मां को चले जाने के बाद भी जीवन सुखमय हो कैसे हमने सिख लिया

उसके शिक्षा से ही हमने घर आंगन को मंदिर
किया

कठिनाई से कैसे बचा जाए
एक साथ रहना सिख लिया

सर्दियों गर्मी में रखें अपनी कुशल क्षेम,
‌नेतृत्व वाली यादों को सिख कर स्वीकार किया

आंगन की धूप को भी ललकार के उसने छांया इंतजाम किया

घर को मंदिर सी
पहचान बनाया
खुबसूरती का निर्माण किया,

शिक्षा को लेकर रोज़ाना हमारे भोजन के टिफिन का इंतजाम किया

संस्कार दिया,
परिवार दिया,
खुशियों भरा संसार दिया।।

इस धरती पर लाकर के हमको
हम पर बड़ा उपकार किया ।।

अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *