Uncategorized
Trending

आईटीआई बाबूकोहका में रेडक्रॉस का रक्तदान शिविर, 26 युवाओं ने किया रक्तदान

• रक्तदान है जीवनदान, युवाओं ने लिया नियमित रक्तदान का संकल्प

चारामा : इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कांकेर द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाबूकोहका, चारामा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान के प्राचार्य श्री घृतलहरे के मार्गदर्शन तथा सहमति से संपन्न हुआ। इस शिविर में छात्र-छात्राओं, प्राचार्य और स्टाफ के सदस्यों ने बहुत ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 26 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के सामने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके द्वारा ऐसे ही निरंतर नेक कार्य करते रहने की कामना की।

शिविर के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं को बताया गया कि रक्तदान करने से न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, वरन् यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया, ताकि एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में हम सब अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। युवाओं ने भी इस नेक कार्य में हमेशा आगे रहने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि रक्तदान को महादान माना जाता है।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से राज्य समिति के सदस्य श्री अनुपम जोफर, वाइस चेयरमैन श्री विजय राय, जिला रेडक्रॉस अधिकारी श्री पवन सेन, जिला प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रदीप सेन, श्री प्रेमप्रकाश साहू, श्री बोधन साहू, श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू, श्री जी.आर. साहू, श्रीमती ममता साहू एवं कु. खुशबू जैन का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *