
नकुड़, सहारनपुर।* क्षेत्र के जाने-माने शिक्षक, कवि एवं लेखक सुनील कुमार खुराना को अंतर्राष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच द्वारा ’कवि शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। संस्था द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2026 को गूगल मीट पर आयोजित काव्य गोष्ठी में सुनील कुमार खुराना की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उनकी ओजस्वी काव्य प्रस्तुति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचारों ने सभी प्रतिभागियों को प्रभावित किया है। इसी उत्कृष्ट योगदान के लिए मंच ने उन्हें यह सम्मान प्रदान कर उनके साहित्यिक उत्थान की कामना की। अंतरराष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद वर्मा दुर्गेश ने सम्मान-पत्र पर हस्ताक्षर कर कहा कि सुनील कुमार खुराना जैसे साहित्यकार मूल विचार समाज को नई दिशा देते हैं।
उ.प्रा.वि. बाधी नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश में कार्यरत सुनील कुमार खुराना अपनी रचनाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, वृक्षारोपण और राष्ट्रीय चेतना का संदेश लगातार दे रहे हैं। अब तक 200 से अधिक साझा संकलनों में उनकी स्वरचित रचनाएं शामिल हैं। सुनील कुमार खुराना सत्य घटनाओं पर आधारित अपनी कविताएं लिखते रहते हैं।













