विधा- छंद रचना
एक भारत नेक भारत
प्यारा भारत न्यारा भारत
अखंड भारत प्रखंड भारत
धर्म परायण भारत कर्म परायण भारत
शान्त भारत विक्रांत भारत
महान भारत ईमान भारत
हर पहचान भारत मेरा स्वाभिमान भारत
निशान भारत जहान भारत
विश्व का सिरमौर भारत हिमालय का छोर भारत
नदियों का प्रवाह भारत मानवता की राह भारत
इंसानियत की मिसाल भारत सबमे बेमिसाल भारत
सन्त और वेदों का उदगम भारत सिन्ध कावेरी नर्मदा गंगा यमुना का संगम भारत
प्रताप शिवाजी बोस का भारत निर्भीकता के उदघोश का भारत स्वतंत्र भारत महान भारत
दिल का सरताज भारत रंगो का मिजाज भारत
है भारत तुमको दिल से नमन मेरी हर सांस का भारत जय हिंद,,,,,,,,
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र










