Uncategorized
Trending

80 वें स्वतंत्रता दिवस की गोष्ठी संपन्न

महिला काव्य मंच “मन से मंच तक”आसनसोल उखड़ा इकाई की अगस्त माह की गोष्ठी 15 अगस्त को 80वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में
मंच के संस्थापक आदरणीय श्री नरेश नाज जी के सानिध्य में संपन्न हुई।
आज के मंच की मुख्य अतिथि आदरणीय श्री मती सरला विजय सिंह, ‘सरल’ जी ने मंच को शोभायमान किया।
मंच संचालन श्री मती अंजलि किशोर ‘कृति’ जी ने अनूठी शैली में बखूबी निभाया।
कार्यक्रम की शुरुआत आ. श्री मती कुसुम मंगला जी के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई।
मंच पर उपस्थित सभी रचनाकारों ने मन के उत्तम भावों को मधुर वाणी में प्रस्तुत किया। जितने प्रतिभागी, उतने ही अनूठे अंदाज। पूरा मंच आजादी के जोश भरे तरानों से गूँज उठा।
सभी ने अपने-अपने अंदाज में वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज के प्रतिभागी आदरणीया मंजुला बरनवाल जी,चंदा सोनी ‘आनंदिता’ जी,खुशबू जी, कुसुम मंगला जी,शुचिता विश्वकर्मा जी, चंद्रा गंगवार जी एवम् पूनम पृथा जी रहे।
मुख्य अतिथि श्री मती सरला जी ने सभी की कविताओं को बड़े आनंद से सुना और सारगर्भित समीक्षा की।
अंत में श्री मती अंजलि किशोर जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए पुनः मिलन की कामना के साथ गोष्ठी के समापन की घोषणा की।

साभार: कुसुम मंगला (मीडिया प्रभारी)
अंजलि किशोर “कृति” :अध्यक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *