दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत यही है कामयाबी का असली मंत्र- स्वप्निल वानखेडे़ कलेक्टर दतिया

बुंदेलखंड गौरव सम्मान समारोह एवं छात्र संवाद कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ
दतिया – बुंदेलखंड गौरव सम्मान समारोह एवं छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन रतन विहार वाटिका, दतिया में आयोजक समाजसेवी अभय गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दतिया के जिलाधिकारी कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे IAS एवं विशिष्ट अतिथि दतिया SDOP आकांक्षा जैन,समाजसेवी अमित अग्रवाल,शासकीय महाविधालय के प्राचार्य निलय गोस्वामी एवं प्रसिद्ध कवि प्रमोद भारती करैरा,पीके यूनिवर्सिटी के प्राचार्य विवेक गुप्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दतिया कलेक्टर और अन्य अतिथियों के द्वारा सरस्वती माँ को पुष्प माला अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात आयोजक व समिति सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट कर कार्यक्रम में स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड की प्रतिभाओं को बढ़ाने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए लगभग बुन्देलखण्ड दतिया के दो सौ प्रतिभागियों, मेधावी विधार्थियों को कलेक्टर दतिया व अन्य अतिथियों व आयोजकों द्वारा मेडल ,प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया और जिले का खेल के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही दतिया के क्रिएटरों, यूट्यूबर का भी सम्मान किया गया तथा दतिया कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने कार्यक्रम के सहयोगी सदस्य दिनेश श्रीवास्तव को भी शील्ड व पदक द्वारा सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत यही कामयाबी का असली मंत्र होता है। नकारात्मक बातों और वस्तुओं से दूर रहकर, अपने भविष्य के प्रति सतर्क रहकर, नियमित अध्ययन करते रहें। आप सभी नव युवाओं को उज्जवल भविष्य हेतु बधाई और शुभकामनाएँ।आयोजकों की भूरि- भूरि प्रंशसा की एवं अन्य अतिथियों ने भी अपना वक्तत्व दिया तथा कवि प्रमोद भारती ने मेधावी छात्रों में कविता के माध्यम से जोश -उत्साह बढाया तथा अंत में खुला मंच के माध्यम से छात्रों ने अपने कैरियर से जुड़े प्रश्न कलेक्टर दतिया से पूछे।उन्होंने सहज मार्गदर्शन दिया। आभार डा प्रियंका गुप्ता ने व्यक्त किया। आयोजन समिति सदस्यों में ग्यादीन रजक जिलाध्यक्ष रजक समाज, प्रिया कटारे जैन,अमन नगरिया,पीयूष गुप्ता,रामू रावत उपस्थित रहे।इस अवसर पर दतिया जिले की सुप्रसिद्ध कवयित्री डाॅ मंजू शकुन खरे को भी पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन नीरज जैन जी द्वारा किया गया ।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार मांझी,रमाशंकर योगी, ग्याप्रसाद पेंटर,नरोत्तम योगी, गणेश प्रजापति,अमित गौतम,आलोक सोनी, मयंक गौतम,लव यादव समिति सदस्य एवं छात्र छात्राए,अभिभावक गणमान्य नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित रहे।













