Uncategorized
Trending

विश्व भाषा हिंदी

हिंदी विश्व की भाषा है
विश्व इसमें समाता है
मैं हिंद का रहने वाला हूं
हिंदी की गाथा गाता हूं

हिंदी में बोली भाषा का भेद नहीं
दिल का दिल से नाता है
उत्तर हो या दक्षिण
हर भाषा का भाषा से नाता है

तमिल तेलुगू
मलयाली कुसमित होती बंगाली
हो पहाड़ी या पंजाबी
या की हो गुजराती

हिंदी सबका मेल कराती
दिलों से मेल मिटाती
सुंदर सुवाच्य सुख दात्री
है यह जन-जन की थाती

यह वेदों की भाषा है जो संस्कृत भाषा कहलाती है
वेदों में वर्णन है जिसका
अब देव नागरी कहलाती है

है भारत माता की बिंदी
दुनिया में बोली जाती है
सूर कबीर मीरा तुलसी सबके मन को हर्षाती है

इतनी ममता भाषाओं की नहीं देखने में आती है
ये सब भाषाएं रिश्ते में
बहनें बहनें कहलाती है

आदर होता सब बहनों
सब विश्व में यश पाती है
जय हिंद हमारी जन भाषा है जो जन-जन से आती है

तक्षशिला नालंदा ने भी हिंदी की गौरव गाथा गाई है
कहत ‘राम इंदौरी’
हिंदी जन जन में छाई है


राम वल्लभ गुप्त ‘इंदौरी’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *