Uncategorized
Trending

मंगलमूर्ति गजानन

घर में पधारो गजानन जी
मेरे घर में पधारो
हे मंगलमूर्ति गजानना
सुखकर्ता दुखहर्ता मूषकवाहना
शिव गौरा के तुम हो लल्ला
एकदंत लंबोदर कहलाये
मोदक प्रिय है गणपति नंदन
तेरा भक्त करे सब वंदन
प्रथम पूजा आपका होवे
ले नाम सब काज पूर्ण होवे
विघ्नहर्ता मंगलकर्ता नाम सुहावे
गणेश जी का रूप लुभाये
आज्ञा पालन हेतु दिया कटाय
वचन दिया माता को दीया उसे निभाय
घर में पधारो गजानंद जी
मेरे घर में पधारो
गणपति बप्पा मोरिया
गूंजे घर -घर आज
देते खूब आशीष
करते सब की पूरी आस

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *