Uncategorized
Trending

भारत के प्रणेताअटल जी-मोदी जी


विधा – कविता

अटल जी की वाणी में, भारत का स्वाभिमान,
मोदी जी के संकल्पों में, गूँजे हिंदुस्तान।
दोनों ने अपने कर्मों से, देश का मान बढ़ाया,
जनसेवा के पथ पर चलकर, भारत को आगे लाया।

अटल जी थे सरल, सहज, विचारों के धनी,
राष्ट्रहित में समर्पित उनकी जीवन-कहानी।
मोदी जी के नेतृत्व में, विकास का नया उजास,
नवभारत के सपनों में, बढ़ता जन-विश्वास।

जन्मदिवस के इस अवसर पर, नमन करें महान,
दोनों के जीवन से मिलता, सेवा का संदेश महान।
भारत की एकता-अखंडता, सदैव रहे मजबूत,
देशप्रेम की भावना से, हर मन हो परिपूर्ण।

ज्ञान, कर्म और राष्ट्रभक्ति, जीवन का आधार बने,
भारत माँ का गौरव हर दिन, और अधिक महान बने।
अटल जी और मोदी जी को, जन्मदिन की शुभकामनाएँ,
देश सदा समृद्ध हो अपना, यही मंगल कामनाएँ।

रचनाकार — नंदकिशोर गौतम
माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *