
गत ३० सितम्बर को नवल बिहान साहित्य कला संस्कृति मंच की आभासी गोष्ठी आ, मनोज बरनवाल अनजान जी की अध्यक्षता में सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरा मंच काव्यमयी हो उठा।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशा पुष्प, संस्थापक मनोज बरनवाल अनजान जी उपस्थित थे।
काव्य गोष्ठी का संचालन अंजलि किशोर कृति जी ने सुंदर शब्दों से किया एवम पूनम देवी पृथा जी ने मधुर शब्दों में सरस्वती वंदना का गायन किया।
इस गोष्ठी में पूनम देवी पृथा, खुशबू बरनवाल, आ मंजुला बरनवाल, सोनी बरनवाल कशिश, सुजाता सिंह रूपल, कविता शर्मा, ज्योति बरनवाल, माधवी कुमारी, नीलम लाहोटी और चंदा सोनी आनंदिता ने अपनी गरिमामयी प्रस्तुति से काव्य रस की फुहारें बरसाई।
अंत में मुख्य अतिथि डॉ आशा पुष्प, मनोज बरनवाल अनजान जी और अंजलि किशोर कृति ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा अंजलि किशोर कृति ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
साभार—-
अंजलि किशोर कृति (अध्यक्षा)












