
राहों में काँटे हैं, राहों में फूल हैं,
जीवन के अपने कुछ अलग ही उसूल हैं।
काँटों से सीखकर आगे बढ़ते जाना है,
फूलों की तरह हर पल मुस्कुराना है।
कभी धूप मिलेगी, कभी छाँव मिलेगी,
कभी हार मिलेगी, कभी जीत मिलेगी।
हर हाल में अपना हौसला बढ़ाना है,
फूलों की तरह हर पल मुस्कुराना है।
ठोकर भी मिलेगी, मुश्किल भी आएगी,
कभी राहें मंजिल से दूर ले जाएगी।
हर ठोकर से नया सबक पाना है,
गिरकर भी फिर से उठते जाना है।
नफरत की दुनिया में प्रेम लुटाना है,
रूठे हुए मन को फिर से मनाना है।
जीवन को खुशियों से महकाना है,
फूलों की तरह हर पल मुस्कुराना है।
काँटे हों राहों में, फिर भी न घबराना है,
काँटों से सीखकर फूलों-सा मुस्कुराना है
पूनम कुमारी












