
घर आंगन में खुशियां छाई
बहनें तिलक लगाने आई
अधरों पर मुस्कान लिए
हाथों में सजी थाल लिए
रोली लेकर बहना आई
माथे चंदन तिलक लगाकर
गाएं प्रेम के अमर गीत
सारा संसार जाने
भाई -बहन का अमर प्यार
देने आशीष ,अनंत दुआएं
ईश्वर से करती हैं प्रार्थना
साथ कभी ना छूटे भाई का
जीवन के कठिन डगर पर
ना ही टूटे कभी आस
घर आंगन में खुशियां छाई
बहनें तिलक लगाने आई
प्रीत की डोर से बंधे ऐसे
अदभुत बंधन शक्ति से
लेकर आई नैनों में नई आशाएं
बहनें रोली लेकर आई
जाति -धर्म से दूर यह पर्व
अपनापन सा लगे
डॉ मीना कुमारी परिहार












