
एक दीप ज़िंदगी में बहार लेकर आया,
निराश ज़िंदगी में उत्साह लेकर आया!
अँधियारी रातों में उजियार लेकर आया,
टूटे दिलों को जोड़ने वाला इंसान लेकर आया!
सागर-मंथन से चौदह रत्न लेकर आया,
धन्वंतरि का स्वास्थ्य, लक्ष्मी का वरदान लेकर आया!
नरकासुर का अंत हुआ, नरक-चतुर्दशी आई,
भव-सागर से तारने वाला दीपक लेकर आया!
ऊँच-नीच, भेद-भाव से अलग है ये दुनिया,
दीपों की दुनिया में खुशियाँ हज़ार लेकर आया!
राम आए, अयोध्या सजी, राम-राज्य आया,
ज़िंदगी में आशा-विश्वास का उत्सव लेकर आया!
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर*
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश!!












