
कवि बन कर क्या मिला, बस तन्हाई मिली,
लोगों की भीड़ में भी जुदाई मिली।
शब्दों में ढूंढता रहा तेरा चेहरा,
हर शायरी में तेरी ही परछाई मिली।
परछाई मिली तो दिल को सुकून आया,
तेरे बिना भी तेरा होना महसूस आया।
दुनिया ने पूछा इतना उदास क्यों है,
मैंने कहा इसी गम में तो जीना आया।
जीना आया तो लिखना भी सीख लिया,
हर जख्म को अपना साथी बना लिया।
रात-रात भर जाग कर तुझे लिखा,
अपनी नींद को भी तेरा नाम दिया।
नाम दिया तो लोग दीवाना कहने लगे,
मेरी ग़ज़लों में अपना अफसाना ढूंढने लगे।
पर सच तो ये है मेरे दोस्त,
ये लफ्ज़ नहीं, तेरी यादें हैं जो बोलने लगे।
बोलने लगे तो दिल हल्का हो गया,
जो बोझ था सालों का, कम हो गया।
कवि बन कर आखिर में क्या पाया मैंने,
तू भी मिली, और तेरा जिक्र भी अमर हो गया।
अब कोई पूछे कवि बन कर क्या मिला,
तो कहूंगा – जो सबको मिल कर भी न मिला।
एक ऐसी दौलत, एक ऐसा सुकून मिला,
तू दूर सही, पर हर लफ्ज़ में तू ही मिला।
अंतर्राष्ट्रीय
हास्य कवि व्यंग्यकार
अमन रंगेला “अमन” सनातनी
सावनेर नागपुर महाराष्ट्र













