Uncategorized
Trending

कैसी रीत आज बनी

कैसी रीत आज बनी ,किसने ऐसी नीति बनाई
कृपा है मुझपे लक्ष्मी, सरस्वती अरु गणेश की
सुख,सौभाग्य,वैभव और परमपिता परमेश की
पर,दीप जलाया मैंने, घर के दीपक के बिन
आई माँ लक्ष्मी, मेरे घर की लक्ष्मी के बिन
फूलों की महक पास है बच्चों की चहक से दूर हम
रोयें हम क्योंकर बता हाँ! हँसने को मजबूर हम
कैसी रीत आज बनी किसने ऐसी नीति बनाई
माना अतीत में झालरें जलाते लोग नहीं थे
कल को इतने भौतिक वैभव भोग नहीं थे
हाँ!लोगों के इतने ऊँचे नहीं थे सपने
पर त्योहारों में संग-संग थे रहते अपने
कैसी रीत आज बनी किसने ऐसी नीति बनाई
साथ मिलकर सभी थे हँसते गाते
अपने संग-संग थे, सुख दुख वे बांटते
अपनों के बिन कैसी दीप, कैसी दिवाली
अपनों के बिन कैसी खुशी, कैसी खुशहाली
किसने ये रीत बनाई कैसी ये नीति चलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *