
विधा – हाइकु
रचनाकार सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश
सर्दी का मौसम
बहुत ही बेदर्दी
जानते सब।
जब-जब भी
धरती हो शीत
लेती है जान।
सिकुड़ जाता
सब जन का तन
जब हो ठंड।
कुछ लोग तो
पूस को कहते
बड़ी जालिम।
हर किसी को
नहीं होती प्यारी
सर्द हवाएं।
भारी ठंडक
जब-जब पड़ती
लगती कपकपी।
सुनील कुमार खुराना
नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश भारत













