Uncategorized
Trending

ना पासपोर्ट ना कोई वीजा

सर्दियों का मौसम आता, लाखों मेहमानों को लाता,
आर्कटिक और साइबेरिया से, अद्भुत रिश्ता जुड़ जाता।
मंगोल ,चीन ,तिब्बत की घाटी, मध्य एशिया का छोर,
बिना पासपोर्ट के उड़ आते, सब भारत की ओर।

कोई एशियाई हाईवे पकड़े, कोई ऑस्ट्रेलियन राह अपनाए,
कोई ईस्ट अफ्रीकन फ्लाईवे से ,अपने सुंदर पंख फैलाए।
अक्टूबर नवंबर में आते मार्च-अप्रैल में लौटने की तैयारी,
सरहदों को जो मत दे दे ,ऐसी इनकी आजादी प्यारी।

बार हेडेड गूंज देखो हिमालय के ऊपर से उड़ जाए,
पोंग डैम की लहरों पर या केवलादेव में अलख जगाये ।
ना कोई पासपोर्ट चाहिए इनको, ना ही वीजा की दरकार,
खुलकर पंख फैलाते हैं यह, खुला हुआ है सबका द्वार।

साइबेरियन क्रेन और सारस लेकर अपना लाव -लश्कर,
भरतपुर की पावन भूमि पर, आ जाते हैं झूम झूमकर।
ग्रेटर फ्लैमिंगो या राजहंस कच्छ के रन को महकाता,
पुलिकट झील के पानी में, अपना सुंदर समय बीतता।

अमूर फाल्कन या अमूर बाज रुस -उत्तरी चीन से आता,
नागालैंड की दोयांग जलाशय को अपना रैन- बसेरा बनाता।
उत्तरी पिनलेट उड़कर पहुंचे, चिल्का झील की लहरों के पास
उत्तरी शवलर ओखला में पा ले, अपना सुंदर निवास।

कुछ है शीतकालीन प्रवासी कुछ गर्मी में आते हैं,
भारत की इस आंगन में, मेहमान हमारे कहलाते हैं।
पड़ोसी देश के पक्षी भी, बॉर्डर को कब पहचानते हैं,
इस पर से उस पार रोज ही, उड़ना अपना धर्म मानते हैं।

मानव भी यदि पक्षी जैसी, पा पावन यहआजादी ,
दुनिया ही बन जाए स्वर्ग, मिट जाए नफरत और बर्बादी।
वीजा और पासपोर्ट की, फिर बचे न कोई दीवार,
चारों ओर अमन छा जाए ,गुंजे बस मानवता का प्यार।

कठिन शब्द
फ्लाईवे पक्षियों के प्रवास (यात्रा) का निश्चित हवाई मार्ग या रास्ता।
लव -लश्कर। पूरा परिवार,दल बल, बड़ा समूह,।
प्रवासी। अस्थाई रूप से दूसरे देश या स्थान पर आकर रहने वाले।
अमन । शांति


कवि ईश्वर चंद्र सिंह
जमशेदपुर
झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *