
दीपों की झिलमिल छटा, आँगन में मुस्कान,
रंगोली के रंगों से, सज उठा मकान।
अमावस की रात में, उजियारा छा गया,
खुशियों का संदेश लेकर, दीप पर्व आ गया।
घर-घर में दीपक जले, महके हर द्वार,
लक्ष्मी पूजन हो रहा, गूँजे जयकार।
बच्चों के चेहरे खिले, आँखों में उल्लास,
मिठाइयों की सौंधी खुशबू, भरती मधुर मिठास।
रिश्तों की गर्माहट से, महके हर परिवार,
रूठे मन भी जुड़ उठें, मिट जाए तकरार।
नन्हे दीप सिखला रहे, तम का करो विनाश,
मन के भीतर भी जले, सद्भावों का प्रकाश।
माटी के दीपों में, संस्कृति का मान,
भारत की परंपरा, जग में है महान।
प्रेम और विश्वास का, दीप जलाएँ आज,
मानवता के नाम पर, करें शुभ कार्य।
बुराइयों को त्यागकर, अच्छाई अपनाएँ,
नफरत के अँधियार को, मिलकर दूर भगाएँ।
दीपावली की रौनक, जीवन में भर जाए,
हर घर सुख-शांति का, मधुर उजास छा जाए।
डॉ सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’
मुजफ्फरपुर, बिहार












