
किया इन्द्र के अहंकार को चूर चूर श्रीकृष्ण ने
खुद को जो मानते थे धरा के सर्वेसर्वा
अपनी पूजा स्व्ये वो कराते थे
कि,जल वर्षा से ही धरा वासी सुखी है रहते ।
लेकिन बाल रूपी श्रीकृष्ण ने इसका किया विरोध
कहा कि हमे जो कुछ भी मिलता है
वो सब प्रकृति के कारण ही तो मिलता है
इसके लिए गोवर्धन गिरी को ही हमसब पूजा करे ।
जिसमे ढेर सारी घास है,तरू लता है
हमारी गाये चरती सै नदियां बहती है
और बादलो को रोककर वर्षा कराती है
इससे इन्द्र देव रूष्ट हुए,घनघोर वर्षा किये
अपने लोगो को कष्ट मे देखकर श्रीकृष्ण ने
निज कनिष्ठ अंगुली मे ही गिरि गोवर्धन को धारण किये
और सबो को उनके नीचे शरण दिलाये
अंततः इन्द्र हारे अंर श्रीकृष्ण के जय जयकारे हुए ।
कार्त्तीक मास के प्रतिपदा के वे दिन थे
इस दिन भक्तजन अपने प्रभू को छप्पन भोग है लगाते
विधि विधान से पूजा अर्चना है करते
सबो के कल्याण के वास्ते,प्रकृत्ति संरक्षण का संकल्प है लेते ।
चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड













