Uncategorized
Trending

अन्नकूट-गोवर्धन की महिमा

ब्रज की धरा पे आज अन्न
धान्य का पर्व है आया है,
गिरिराज को भोग लगाकर
हम सबका मन हर्षाया है।

इंद्र देवता का मान मर्दन,
श्री कृष्ण ने लीला रचाई,
नन्हीं अंगुली पे पर्वत उठा,
दुनिया को थी राह दिखाई।

छप्पन भोग मात्र नहीं यहाँ
छप्पन भावों का मेला है,
ग्वाल-बाल, गौ – माता,
संग सखियों का रेला है।

अन्न देवता को नमन,
धरा का मान करो,
भूखे को भोजन दो,
यही पुण्य दान करो।

गोवर्धन नहीं केवल पर्वत,
यह गिरि प्रकृति का रूप है,
जो देता है जीवन, वही तो
श्री कृष्ण अनुपम अनूप है।

आओ आज हम सब भी,
अन्न का सम्मान करें,
किसान, गाय, धरती माँ
को शत-शत प्रणाम करें।

गोवर्धन गिरिधारी लाल की,
आदित्य जय जयकार करो,
अन्नकूट के पावन पर्व का,
सब मिलकर सत्कार करो।

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्या वाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *