Uncategorized
Trending

विश्व विज्ञान दिवस

शीर्षक- ज्ञान का सागर
विधा- कविता

विज्ञान के ज्ञान से जगमग हो संसार
विज्ञान की ज्योति से, जग में उजियारा है,
ज्ञान और अनुसंधान ने, भविष्य सँवारा है।
प्रकृति के रहस्यों को, विज्ञान समझाता है,
अंधविश्वास के तम को, ज्ञान दूर भगाता है।
तारों की दुनिया से, सागर की गहराई तक,
विज्ञान ने राह बनाई, धरती से ऊँचाई तक।
कंप्यूटर की शक्ति से, दुनिया सिमट आई है,
अंतरिक्ष की उड़ानों ने, नई राह दिखाई है।
कृषि में नई तकनीकें, खुशहाली लाती हैं,
चिकित्सा की खोजें, जीवन को बचाती हैं।
जल, जंगल और जमीन का, संरक्षण करना है,
विज्ञान के सदुपयोग से, सुंदर कल गढ़ना है।
बच्चों के मन में जिज्ञासा का दीप जलाएँ,
प्रयोगों और खोजों से, नई दिशा दिखाएँ।
तर्क, चिंतन और नवाचार, जीवन का आधार बने,
विज्ञान के सच्चे ज्ञान से, भारत विश्व में महान बने।
आओ मिलकर आज हम, यह संकल्प दोहराएँ,
विज्ञान के उज्ज्वल पथ पर, आगे बढ़ते जाएँ।

रचनाकार-
नंदकिशोर गौतम
माध्यमिक शिक्षक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकौड़ी
विकासखंड – कुरई, जिला – सिवनी
मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *