Uncategorized
Trending

चाय की दुकान

विधा : पद्य
बड़ा मजा टाटा हाय बाय में ,
बहुत आनंद दूकानी चाय में ।
ताजा गरम चाय फरमाईसी ,
चार चाॅंद राजनीत बतियाए में ।।
गली और ग्राम का राजनीति ,
घर घर के जीवन राजनीति ।
चाय के चुस्की संग राजनीति ,
बड़ा आनंद दुकानी चाय में ।।
चाय दुकान राजनीति अड्डा ,
कभी बने पर्वत कभी खडडा ।
विषधर बिच्छू बनते उसी में ,
कुछ छुपे रहते वहीं साये में ।।
प्यार स्वीकार इन्कार चलता ,
सच्चा झूठ बन सच उभरता ।
राजनीति से सज्जन है डरता ,
झूठी सच्ची योजनाऍं दावे में ।।
एक वोट और एक ही चोट ,
सोच समझकर ही देना होगा ।
जो होगा यथोचित जहाॅं पर ,
आनेवाला न कोई भुलावे में ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *