Uncategorized
Trending

कविता

ढलती शाम को और सुहानी रात को मैकदा करने आजा ,

भरी है बोतल, और दो प्याले खाली रखें है पास ही मेरे ,
तू भरने आजा,

तारें बुला रहें हैं, और
चांदनी रात बेरंग है,

सुर्ख होंठों से
महफ़िल में रंग भरने आजा,

नशा चढ़ता ही नहीं तेरे बिन आज कल मुझे ,

बोतल में भरकर खुमारी तेरे हुस्न की,

तेरी जादूगरी अदा से प्यास बुझाने आजा,

भरे जाम मेरे सामने रखें है कभी के,

मेरे होंठों पर धरने आजा,

नशीली आंखों से देख किसी मैकश को आज की रात ,

बोतल खोल कर नशीली नज़रों से पिलाने आजा ।।

अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *