Uncategorized
Trending

ग़ज़ल

सच्चाई से हामी – मानी।
झूठ-बदी से आना-कानी।

दूर सफ़र है साथी भी कुछ,
रख लेना संग दाना – पानी।

आचारों का दम रखती है,
सोची -समझी बात पुरानी।

धरती अपना रुख़ बदलेगी,
होगी उस पर जब मनमानी।

धाक उसी के अंदाजों की,
रखता है जो साफ़ बयानी।

इतिहासों की बात हुएअब,
महलों के सब राजा-रानी।

ज़ज्बातों की आवाजाही,
रहती जब तक साथ जवानी।

लायक सारी बूझो, जानों,
छोड़ो सब बातें बचकानी।
नवीन माथुर पंचोली
अमझेरा धार मप्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *