Uncategorized
Trending

छठ महापर्व – श्रद्धा और समर्पणभोर अर्ध्य-पारण

भोर हुई, नभ लालिमा से, धरती हुई निहाल,
सूर्य किरण ने खोल दिए हैं, खुशियों के सब द्वार।

सूप सजाकर ठेकुआ-फलों से, घाटों पर पहुँच जाते,
उगते सूरज को अर्घ्य देकर, श्रद्धा शीश झुकाते।

जल में खड़े व्रतीजन करते, मन से नमन अपार,
सूर्यदेव को अर्घ्य चढ़ाकर, माँगें सुख-संसार।

रोली अक्षत का तिलक लगाकर, मंगल गीत सुनाते,
बच्चे, बूढ़े और युवा सब, आशीष शीश नवाते।

घर-घर बाँटा प्रेम सहित, पकवानों का उपहार,
ठेकुआ की मीठी खुशबू से, महका घर-परिवार।

प्रसाद पाकर भक्त सभी, मैया का गुणगान करें,
मन में सेवा भाव जगाकर, सबका सम्मान करें।

व्रत का पारण करके व्रती, ग्रहण करें आहार,
पूर्ण हुआ अनुष्ठान, हृदय में आनंद अपार।

आस्था, संयम और समर्पण, जीवन का आधार,
छठ महापर्व जोड़ता सबको, बनकर प्रेम की धार।


डॉ सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’
मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *