Uncategorized
Trending

सपने

विधा : पद्य
नींद का सपना अपना न होना ,
जगे का सपना नहीं होता है गैर ।
नींद का सपना सच्चा भोर का ,
भला न होता जगे सपने से बैर ।।
एक सपना होता है काल्पनिक ,
दूसरे सपने में भरा होता दुर्गंध ।
दोनों सपने तो भोर के ही होते ,
जिसमें भरा होता खूब सुगंध ।।
एक सपना होता सुगंधित तेल ,
जिससे जन जन होते खुशहाल ।
दूसरे सपने से न लाभ न हानि ,
तीसरे दुर्गंध से रहना बदहाल ।।
किंतु सपने संजोना बुरा नहीं ,
जब सपने को हम करें साकार ।
केवल सपने होते काल्पनिक ,
बिन सपने भी निरर्थक बेकार ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *