समंदर के किनारे, रेत पे बैठे हम,
कभी तूफ़ाँ देखें, कभी किनारे को देखते॥
किनारे शीप के मोती, हुस्न दौलत की हस्ती,
कभी शबनम के मोती, कहीं मतलब के मोती॥
चाँद है इश्क़ समंदर का, चाँदनी है मुहब्बत,
जज़्बा समंदर का, चाहतों की गहराई॥
कभी अरमानों की सौग़ातें, कभी जज़्बात तन्हाई,
हर लम्हों की धुन में है, हर धड़कन की धुन में है,
सागर की गहराई॥
समंदर के किनारों में है ग़ज़ब की कश्मकश,
मिलने की चाहत में सदियाँ भी गुज़र जातीं,
वफ़ा की चाहतों में कभी न आते,
वफ़ा की चाहतों में साथ साथ॥
समंदर का मुसाफ़िर, इरादों की कश्तियों का माँझी,
हसरत की हस्ती की मस्ती का मतवाला,
समंदर की गहराई, तूफ़ानों की हलचल का रखवाला॥
रचनाकार: नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर, गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!