
बच्चो के खातिर माँ कठिन संघर्ष है करती
वे अपने बच्चो को सफल देखना है चाहती
उनके बच्चे के शिक्षा दीक्षा मे कमी कुछ ना रहे
इसके खातिर अपने गहने बेचने मे संकोच ना है रखती ।
निज जीवन मे बच्चे कैसे सुखी रहे का धायान है रखती
कडी मेहनत करते हुए,कठिन संघर्ष है करती
आधी पेट खाकर,मैली कुचली पहनकर,एक माँ
अपने बच्चे के भविष्य निर्माण मे सब है लगा देती ।
बच्चे जब उनके सफल किसी काम मे है होते
खुशी से शब्द नही,आंसू चुपके से है बहाती
मन ही मन मे,सबो का आभार जताते हुए
निज मन को धन्यावाद,खुद से है देती ।
लेकिन विडंबना देखिये,वक्त के साथ ही
बच्चा अपने पैरो मे खडे हो जाने के बाद वही
माँ के सारे खुशियो मे पानी फेरते हुए
उसके खातिर कुछ ना कर पाने की देते है दुहाई ।
चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड
कवि लेखक सह शिक्षक





