
काया माया से मुक्त
दिवस दस बीत गए
पता नहीं चला जैसे
जन्म से बीते तिरानवे
वर्ष!!
काया शिव चेतना मे
भश्मि भूत कभी कभी
आत्म प्रकश श्मानाम
विचरित स्मरण!!
व्यथित वेदना काया से
कैसे सम्भव पुनः मिलन
व्यथा परिवार घर अवनि
अतीत का शेष अब भी आकर्षण!!
काया त्याग आत्म
चेतना के प्रकाश कि
यात्रा मोह माया से होने
स्वच्छन्द पढ़ाव प्रथम!!
अंश ईश्वर परमात्मा से
साक्षात्कार कि परम्
यात्रा मणि कुल भूषण
प्रकाश !!
मोह माया से से विलग
आत्मा कि परम यात्रा
परमात्मा मे विलय
मणि कुल गौरव प्रकाश
प्रणाम !!
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!






