Uncategorized
Trending

राम

रघुवर राघव राम,
साकेत अवध के राम॥

एक से बढ़कर ज्ञानी राजा,
सूर्यवंश अभिमान॥

पितृ-भक्त पुरुषोत्तम,
सम्बन्धों के शाश्वत,
त्याग, तप, मर्यादा के मर्म राम॥

ऊँच-नीच भेद-विभेद से मुक्त,
समदर्शी प्राणी-प्राण परमेश्वर राम॥

गुह निषाद मन-मीत,
ऋषि-महर्षि संरक्षक,
दानवता का नाश,
मानवता संरक्षण शक्ति राम॥

भ्राता भरत, लखन,
शत्रुघ्न,सम्मत सन्मति,
अवध सूर्यवंश हंस,
परिवार परमेश्वर॥

खर, दूषण, त्रिसिरा,
अरु बाली, ताड़का,
सुबाहु, मारीच उद्धारक,
यज्ञ-ऋषि साक्ष्य सत्य सनातन॥

शबरी भक्ति, जटायु
बानर-भालू-रीछ सखा,
नल-नील संग बजरंग बली,
सेना सेवक प्रतिपालक राम॥

नीति, न्याय, राज्य-शासन,
शासक महिमा,मूल्य-महत्व
प्रामाणिक,परिभाषक राम॥

राम जन्म, जीवन सत्य,
राम वंदन, अभिवादन॥

वेदना-पीड़ा का साहस,
शक्ति-संबल हे राम आराधन॥

सत्य राम है आदि,
अनंत राम है राम,
भाव अंतरात्मा आधार राम॥

रचनाकार: नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर, गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *