
मैंने गौर से देखा जब भी उसकी ओर,
ख़ामोश नज़रों का बयाँ अंदाज़ ख़ास॥
नादाँ की मुस्कान, इनायत का पैग़ाम,
सुबह की सुर्ख़ लाली, जहाँ की मुस्कान॥
चाँद की चाँदनी, अप्सरा ज़माने की,
तमाम चाहतों की चाह की वो राह॥
साँसों-धड़कनों में वजूद का एहसास,
भोली, कमसिन, नाज़ुक कली नाज़॥
हवाओं के झोंकों में बिखरी ज़ुल्फ़ों में,
रोशन चेहरे का सबाब है चाँद॥
लफ़्ज़ों की मुस्कान, ख़ामोश ज़ुबाँ कहती,
मैं बाला हूँ, हाला मधुशाला हूँ॥
ज़िंदगी की ज़मीं, आसमान की परी हूँ,
हिम्मत-हौसलों की उड़ान, नन्हीं सी जान॥
ईमान, ख़ुद का ईनाम औरत, नारी ज़माने की जान,
स्वाभिमान, प्यार, आँचल की मर्यादा मान॥
रचनाकार: नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर, गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!






